फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के राज्यपाल को लगाई फटकार, सीएम भगवंत मान बोले- मैं जवाबदेह हूं

Fri, 10 Nov 2023 08:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

विधेयकों को मंजूरी देने में देरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के राज्यपाल को फटकार लगाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री  भगवंत मान उनके पक्ष में आए और कहा कि वह राज्यपाल का बहुत सम्मान करते हैं और राज्य को ठीक से चलाना उनकी जिम्मेदारी है।
 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधेयकों को मंजूरी देने में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को फटकार लगाई। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को फटकार लगाए जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्यपाल पुरोहित का बहुत सम्मान करते हैं और यह अदालत में जीतने या हारने का मामला नहीं है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की ओर से राज्यपाल को दिए गए कड़े निर्देशों पर अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री ने कहा कि 'राज्य को ठीक से चलाना मेरी जिम्मेदारी है। मैं पंजाब के लोगों के प्रति जवाबदेह हूं। मुझे सदन में महत्वपूर्ण विधेयक पारित करने होंगे और राज्यपाल को तदनुसार मंजूरी देनी होगी। मैं राज्यपाल का बहुत सम्मान करता हूं और यह अदालत में जीतने या हारने का मामला नहीं है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें