सेक्टर-32 की टेनामेंट कालोनी में पिछले तीन दिन से लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। यहां के कुछ ब्लॉक में लगातार गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।
इस कारण क्षेत्र के कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। नगर निगम को इस बारे में बताए जाने के बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय निवासी श्याम लाल ने बताया कि नल से ऐसा लग रहा जैसे सीवर का पानी आ रहा है। पानी से काफी दुर्गंध भी आ रही है। लोगों को बाहर से पानी मंगवाकर पीना पड़ रहा है।
वहीं कुछ लोगों ने तो डायरेक्ट पानी से खाना भी बनाना बंद कर दिया है। टेनामेंट कालोनी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि लोगों को तो पहले पता ही नहीं था कि नलों में दूषित पानी आ रहा है।
बाद में पता चला कि उन्हें सीवरेज का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। पहले तो समस्या थोड़ी ही थी, लेकिन अब तो काफी ज्यादा गंदा पानी आ रहा है।