फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल ने फिल्मी साथी को बनाया अपना प्रतिनिधि, कांग्रेस बोली-उन्हें ही चुनाव लड़वा देते

Tue, 02 Jul 2019 02:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सनी देओल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सांसद सनी देओल ने लोकसभा क्षेत्र की कमान अपने फिल्मी साथी गुरप्रीत सिंह पलहेड़ी को सौंप दी है। कैंप ऑफिस जनपथ से जारी एक पत्र के अनुसार गुरप्रीत सिंह हलके के महत्वपूर्ण मुद्दों और मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक तौर पर सनी देओल के प्रतिनिधि होंगे। 

विज्ञापन


इससे गुरप्रीत सिंह आधिकारिक सभाओं में भी हिस्सा ले सकेंगे। सोमवार को जैसे ही यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो इसका विरोध शुरू हो गया। सनी देओल ने जीत के बाद हलके में लोगों से मुलाकात तक नहीं की। वह दो दिन के लिए गुरदासपुर आए लेकिन केवल नेताओं से मिल कर चले गए।

विज्ञापन

सनी के इस फैसले से भाजपा के वर्कर और दिग्गज नेता भी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। गुरप्रीत सिंह मोहाली के रहने वाले हैं और उन्हें भी हलके संबंधी उतनी ही जानकारी है जितनी सांसद सनी देओल को। वहीं इस पत्र के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद पर तंज कसा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्या गुरदासपुर में मजाक चल रहा है, अपना प्रतिनिधि ही भेजना था तो सनी देओल उसे ही चुनाव लड़वा देते। 

सनी देओल ने ऐसा कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। कांग्रेसियों के अनुसार सनी देओल ने पहले ही कहा था कि मैं आया नहीं हूं, मैं लाया गया हूं, आगे आगे देखिए होता है क्या। भाजपा जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल ने कहा कि सनी देओल संसद में व्यस्त हैं जिसके चलते उन्होंने अपने सहायक (प्रतिनिधि) के तौर पर गुरप्रीत सिंह को अथॉरिटी दी है ताकि वह हलके में रहकर यहां के काम काज को आगे बढ़ा सकें। 

उन्होंने कहा कि सनी देओल संसद का सेशन खत्म होने के बाद हलके में आ सकते हैं लेकिन वह यह चाहते हैं कि यहां का काम जल्द से जल्द हो और लोगों की पहुंच अपने सांसद तक गुरप्रीत सिंह के जरिए बनी रही। यहां कई ऐसे मुद्दे है जो पूरी हाजरी चाहते हैं। मीटिंग चाहते हैं जिसके लिए सनी देओल ने गुरप्रीत सिंह को भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें