फतेहाबाद में सब रस्में अदा करने के बाद रात को ही वापस डबवाली के लिए चल पड़े। रास्ते में साहुवाला गांव के पास उनकी कार ट्रक के पीछे जा टकराई। घर में नव नवेली बहू और बाकी पारिवारिक सदस्यों का इंतजार कर रही उनकी मां शारदा देवी सो गई। हादसे की खबर उसे सुबह मिली तो वह गुमसुम ही हो गई। घर से हंसते-खेलते गए सब परिजनों की मौत का शारदा देवी को अब तक विश्वास नहीं हो रहा।
शव पहुंचे तो पूरे डबवाली में छा गया मातम
सोमवार को शव जब डबवाली पहुंची तो घर में रोने की आवाजें ही सुनाई दे रही थी। घर में जब कफन में लिपटी एक साथ 5 लाशें पहुंची तो मौके पर मौजूद कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। घर में विकास की मां शारदा व 7 वर्षीय बेटी भावना उर्फ भुवी ही बचे हैं।
मृतक विकास की 4 बहनें हैं जो डबवाली, कालांवाली, रावतसर व हनुमानगढ़ में विवाहित हैं। शादी संपन्न होने के बाद घनश्याम और विकास की तीन बहनें चली गई थी। लेकिन कालांवाली में विवाहित उसकी एक बहन अभी डबवाली में ही ठहरी हुई थी।
शिल्पा के परिजनों ने देर होने पर रात को रुकने के लिए कहा बार-बार
जानकारी अनुसार शिल्पा के परिजनों ने उन्हें रात को नहीं जाने के लिए कई बार कहा था। विकास सहित पांचों लोग गाड़ी में सवार होकर रात करीब 9 बजे फतेहाबाद से डबवाली के लिए चल पड़े थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शिल्पा के परिजन बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि काश वे उनकी बात मानकर रात को रुक जाते।