फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव के नतीजे घोषित: प्रदेश महासचिव बने सुनील यादव, 2014 में शुरू किया था सफर

Mon, 30 Sep 2024 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस महासचिव बने सुनील यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया संयोजक भी रहे हैं। इसके अलावा उन्हें यूथ कांग्रेस मोहाली का प्रवक्ता भी बनाया गया।
विज्ञापन
सुनील यादव को बधाई देते समर्थक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों में प्रदेश महासचिव पद पार्टी के युवा नेता सुनील यादव ने जीत हासिल की है। इसके अलावा अलग-अलग 16 पदों पर सदस्य भी जीते हैं। महासचिव बनने पर सुनील यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया है। सुनील का कहना है कि शहर की मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में युवाओं को अहम स्थान दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) से पत्रकारिता और राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर सुनील यादव ने अपनी राजनीतिक पारी कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से वर्ष 2014 में शुरू की थी। यूनिवर्सिटी में रहकर ही उन्होंने सियासत के दांव पेच सीखे हैं। इसके बाद वे चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया संयोजक भी रहे हैं। 

पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यूथ कांग्रेस मोहाली का प्रवक्ता भी बनाया गया। राजनीति में जमीनी पकड़ से अपनी पहचान बनाने वाले 33 वर्षीय सुनील यादव पिछले काफी समय से राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समय-समय पर चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के आउटसोर्स और अनुबंध कर्मचारियों की नियमित भर्ती, छंटनी, समय पर वेतन न मिलने जैसे मुद्दों पर आवाज बुलंद करते रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर युवा कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ जनों ने बधाइयां व शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें