टाइटन आई प्लस की ओर से सेक्टर-नौ में अग्रणी ब्रांड के सनग्लास खरीदने और ‘सनग्लास कार्निवल’ में हर खरीद पर उपहार मिलेंगे। यहां रे बैन, वोग, ओकले, पोलरॉयड जैसे अंतराराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ टाइटन के इन हाउस ब्रांड ग्लेयर्स की व्यापक श्रृंखला पेश की गई है।
कार्निवल की शुरुआत के मौके पर कंपनी की एरिया मैनेजर दिव्या ने कहा कि गर्मियों के दौरान सनग्लास न केवल स्टाइल, बल्कि स्टेटमेंट को पूरा करता है। कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के डिजाइन भारतीय बाजार में सनग्लास का फैशन निर्धारित करते हैं।
इस कार्निवल के दौरान पुरुषों और महिलाओं के सनग्लास हैं और ब्रांड ग्लेयर्स के चुनिंदा उत्पादों पर छूट भी है। वहीं, टाइटन-आई प्लस के ऑनर विनोद कपूर ने कहा कि गर्मियों के दौरान इनकी मांग काफी बढ़ जाती है। इसलिए ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक रेंज को उतारा गया है।