फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भारत विकास परिषद की ओर से सुंदर कांड पाठ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-51 के ग्राउंड में भारत विकास परिषद की दक्षिण-6 शाखा चंडीगढ़ की ओर से संगठन के संस्कार परिकल्प के अंतर्गत सुंदर कांड पाठ का शनिवार को आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पंडित कृष्ण सहजपाल अधिवक्ता और स्थानीय निवासियों के अलावा परिषद की शाखा के सदस्यों के सहयोग से हुआ। शाखा के अध्यक्ष पीसी अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव सुशील धवन और कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि एरिया पार्षद जसमनप्रीत सिंह और विशेष अतिथि टीआर वधवा थे। इसके अलावा संरक्षक पीके शर्मा, उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार, दक्षिण जिला समन्वयक सुशील शर्मा और संदीप खन्ना उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत शाखा अध्यक्ष पीसी अरोड़ा ने उपस्थित सभी को धन्यवाद कर लड्डू का भोग प्रसाद एवं भंडारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें