फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः चंडीगढ़ के गवर्नमेंट और गवर्नमेंट एडेड स्कूलों में अगले आदेशों तक रहेंगी गर्मी की छुट्टियां

Fri, 15 May 2020 01:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सभी गवर्नमेंट एंड गवर्नमेंट एडेड स्कूलों में अगले आदेशों तक ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया है। शिक्षा निदेशक रुबिन्दर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि अभी दो हफ्ते तक छुट्टियां बढ़ाने की प्लानिंग है। 18 मई के बाद छुट्टियों की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। वहीं प्राइवेट स्कूलों को भी रेगुलर क्लासेज नहीं लगाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


बता दें शिक्षा विभाग ने 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित की गई थी। शहर में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए इसे लगभग दो हफ्ते तक और बढ़ा दिया है। फाइनल तारीखों का एलान 18 मई को लॉकडाउन- 4 की घोषणा के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद किया जाएगा।

वहीं सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में भी कक्षा 7 से 12वीं तक की ऑनलाइन क्लासेज लग रही है। हालांकि विद्यार्थियों को रेगुलर क्लासेज लगने पर सारा सिलेबस दोबारा से करवाया जाएगा। क्योंकि सरकारी स्कूलों में 80 प्रतिशत बच्चे ही रोजाना ऑनलाइन क्लासेस का लाभ ले पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मामिक ने बताया कि लॉकडाउन- 4 की घोषणा के बाद वो प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों पर विचार करेंगे। तब तक बच्चों की ऑनलाइन क्लास लग रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें