प्रेस वार्ता में बोलते उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : File Photo
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल बरनाला के गांव फरवाही में वीरवार को डेरा बच्छुआना के मुखी बाबा करम चंद से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। सुखबीर बादल का यह दौरा गुप्त रखा गया था, लेकिन मीडिया को पता लगने के कारण मीडिया कर्मी वहां पहुंच गए।
इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी की तरह कांग्रेस भी जीतने के दावे करती थी, लेकिन लगातार दो बार राज्य में अकाली-भाजपा सरकार ही बनी। इस बार भी आप और कांग्रेस से पक्ष में किए जा रहे सभी सर्वेक्षण फेल होंगे और आप व कांग्रेस की हवा निकल जाएगी। राज्य में अकाली-भाजपा तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक मारेगी। बाबा करम चंद के डेरे में पहुंचने संबंधी सुखबीर ने कहा कि उनको नहीं पता की यह डेरा है, वह तो संतों को मिलने आए हैं।
गौरतलब है कि डेरा बच्छुआणा के बाबा करम चंद से आशीर्वाद लेने के लिए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर भी गुप्त तौर पर हर महीने पहुंचती रहती हैं।