फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले, 2017 में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी कांग्रेस

Sat, 08 Oct 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। उसका सियासी अस्तित्व खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ने कभी पंजाब की तरक्की के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस के राज में पंजाब में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लाया गया जिसको याद किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुंह नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आम आदमी पार्टी की निंदा करते हुए कहा कि आप नेता जानबूझकर पंजाब और पंजाबियों की छवि बिगाड़ रहे हैं। लोगों को इस पार्टी के दुर्व्यवहार का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। मालवा क्षेत्र के लिए 225.29 करोड़ रुपये के सिंचाई के दो अहम प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखने के बाद जनतक रैलियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब का विकास किया है। पंजाब का विकास अकाली-भाजपा की बड़ी प्राप्ति है। 

आम आदमी पार्टी के लोक सभा सदस्य की ओर से संसद भवन की वीडियो जारी करने की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सियासी रोटियां सेकने के लिए कांग्रेस और आप को राष्ट्र को खतरे में नहीं डालना चाहिए। उन्होंने अपील की कि विधानसभा चुनाव में इन देश विरोधी पार्टियों को करारी हार दी जाए और पंजाब व लोगों की भलाई के लिए नए रास्ते पर आगे ले जाया जाए।   राज्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड ने मालवा क्षेत्र के विकास में अहम योगदान डालने के लिए सुखबीर सिंह बादल व हरसिमरत कौर बादल का धन्यवाद किया। इस दौरान विधायक प्रेम मित्तल, विधायक चतिन सिंह समाओ, प्रेम अरोड़ा, जगदीप सिंह नकई, विनरजीत सिंह गोल्डी, सुखदेव सिंह चैनेवाला, डीसी वरिंदर शर्मा, एसएसपी मुखविंदर सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें