फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल बोले- अमेरिका के एक बम से हिला था जापान, अकाली दल के एक 'बम' से हिले पीएम मोदी

Fri, 25 Sep 2020 07:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कृषि विधेयक के खिलाफ पंजाब में राजनीतिक तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा की सहयोगी पार्टी अकाली दल भी इस मुद्दे पर खुलकर विरोध में उतर आई है। शुक्रवार को पंजाब के मुक्तसर में शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कृषि विधेयक के विरोध में धरने में शामिल हुए।

विज्ञापन


इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि 'द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान को एक परमाणु बम से हिला दिया था। अकाली दल के एक बम ने (हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिला दिया है। दो महीनों से कोई भी किसानों पर एक शब्द नहीं बोल रहा था लेकिन अब पांच-पांच मंत्री इस पर बोल रहे हैं।'

 

बता दें कि पंजाब में केंद्र सरकार के तीन कृषि विधेयकों का किसान संगठन और भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं। वहीं इन विधेयकों के विरोध में अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मोदी मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


यह भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें-


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें