फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की राजनीति झूठ के सहारे चल रही, किसान का दाना-दाना खरीदा जाएगा: ओम प्रकाश धनखड़

Fri, 25 Sep 2020 04:49 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
OP Dhankar
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि नए विधेयक कृषि क्षेत्र में केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम है। देश के किसान के लिए उत्पाद बेचने को अन्य विकल्पों का प्रावधान किया है, जो वास्तव में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम करेगा। धनखड़ चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस की राजनीति झूठ के सहारे चल रही है। झूठ के सहारे किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीति को वह जिंदा रखे हुए है। लेकिन, सच यह है कि कांग्रेस का झूठ नहीं बिकेगा और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदेगी। आज कांग्रेस में केवल विचार बदलू लोग बचे हुए हैं। कांग्रेस ने अपने ही घोषणापत्र और अपनी ही बनाई रिपोर्टों को दरकिनार कर केवल विरोध के नाम पर विरोध करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में वादा किया था कि पार्टी सत्ता में आने पर कृषि उपज मंडी समितियों के कानून में संशोधन करेगी। इसके साथ कृषि उपज के निर्यात और दूसरे राज्यों में व्यापार पर लगे सभी प्रतिबंध समाप्त किया जाएगा पर जब आज ये काम हो रहे हैं तो इनका विरोध कर रही है। कांग्रेस द्वारा एक माहौल बनाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी, एमएसपी को खत्म कर देंगे, किसान की जमीन को बड़े बड़े कारपोरेट घरानों को बेच देंगे।
विज्ञापन


जबकि, ऐसा कुछ नहीं होना है। मंडियां पहले की तरह रहेंगी, फसलों का एमएसपी पहले की तरह ही मिलेगा। किसानों को गुमराह होने की जरूरत नहीं, वे कांग्रेस के भ्रम में ना आएं। अगले महीने जब फसलों की खरीद शुरू होगी तो सबको कांग्रेस की झूठ के दर्शन हो जाएंगे, सबको इनके झूठ का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को पीछे रखना कांग्रेस की फितरत है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का किसान भी खुशहाल हो समृद्ध हो।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश के किसान को यह समझना होगा कि आज कौन उसके हितों को सुरक्षित कर रहा है। भाजपा की ही सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में किसान के लिए क्रेडिट कार्ड तक की योजना बनाई। किसान आयोग बना और भी बहुत सारे काम किसानों को केंद्र में रखकर किए गए पर कांग्रेस ने क्या किसान को इस्तेमाल करने के अतिरिक्त कभी कुछ किया ? केंद्र सरकार ने सारे कदम किसानों के हित में लिए हैं। कांग्रेसी सरकार ने हमेशा किसानों को छला है और कुछ नहीं किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रणदीप घनगस, भाजपा नेता प्रवीण अत्रे, प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें