फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर का आप पर हमला: आम नहीं दलबदलुओं की पार्टी है आप, 65 नेताओं को दिया टिकट

Thu, 10 Feb 2022 08:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप आम आदमी की पार्टी नहीं है। यह दलबदलुओं की पार्टी है। दूसरे दलों ने आने वाले 65 नेताओं को आप ने विधानसभा चुनाव में उतारा है। 
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप आम लोगों की नहीं बल्कि दलबदलुओं की पार्टी है, जिसमें 65 ऐसे दलबदलू उम्मीदवार हैं, जो अपनी पार्टी से टिकट न मिलने पर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है और आप ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। यह हमला अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने किया। एक तरफ जहां बादल ने आप पर निशाना साधा तो वहीं कांग्रेस को भी आडे़ हाथों लिया।

विज्ञापन


सुखबीर स्थानीय हनुमान चौक पर अकाली दल के उम्मीदवार गुरबचन सिंह बब्बेहाली का प्रचार करने पहुंचे थे। सुखबीर बादल ने कहा कि गुरबचन सिंह बब्बेहाली मेरे पारिवारिक सदस्य हैं। आप उन्हें जीत दिलाएं, मैं उन्हें मंत्री बनाऊंगा। सुखबीर बादल ने कहा कि आपके हलके के जो भी विकास कार्य हैं, उन्हें बब्बेहाली को बता दें। मैं उन्हें छह माह में पूरा कर दूंगा। 

बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि वह रिक्शे, रेहड़ी व छोटे दुकानदारों को टिकट देंगे। आप अपने हलके में ही देखें कि आप का उम्मीदवार कैसा है। गुरदासपुर में एआईजी दिलबाग सिंह पांच साल तक मेहनत करते रहे लेकिन आखिर में टिकट किसी और को दे दिया। वहीं अकाली दल के उम्मीदवार गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने कहा कि न तो हम झूठी कसम खाएंगे और न झूठे वादे करेंगे, जो भी कहेंगे उसे पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


बब्बेहाली ने कहा कि उन्हें अफसरशाही से बेहद गिला है, जो उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रही। गुरदासपुर में कई अफसर ऐसे हैं, जो पिछले तीन साल से इस हलके में लगे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को देखते हुए बिना टेंडर हलके में डेरों को जाने वाले सड़कों के लिए सामान भेज रहे हैं लेकिन अकाली दल की सरकार बनने पर सड़कों को वहीं बनवाएंगे। बब्बेहाली ने कहा कि कुछ अकाली नेता है जो बाहरी हलकों में अकाली दल की बात कर रहे है लेकिन लोकल स्तर पर उनका विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जरुरत है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें