फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर और मजीठिया सियासी उग्रवादी : सुखपाल खैहरा

Wed, 16 Apr 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने कहा कि शिअद प्रधान सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया सियासी उग्रवादी हैं। आरोप लगाया कि बादल परिवार पैसा, नशा और सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतना चाहता है।
विज्ञापन


सुखपाल ने कहा कि बठिंडा कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट है। यहां से मनप्रीत बादल को जिताने के लिए कांग्रेस उन्हें पूरा समर्थन देगी। आरोप लगाया कि बादल परिवार देश में भ्रष्टाचार का स्तंभ है। जालंधर में व्यापारियों के साथ हुई मीटिंग में सीएम बादल ने खुलेआम आर्थिक मदद की मांग की थी।

इससे स्पष्ट होता है कि बादल परिवार लूटने का काम कर रहा है। उन्होंने सुखबीर बादल और उनके साले मजीठिया की सांठगांठ नशा तस्करों और रीयल एस्टेट माफिया से होने की बात भी कही।
विज्ञापन


सुखबीर की तुलना पाक के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी से करते हुए खैहरा ने कहा कि पंजाब के प्रत्येक कारोबार में सुखबीर की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आरोप लगाया कि नामांकन पत्र के साथ शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल का दिया गया हलफनामा झूठा है।

उन्होंने अपनी जायदाद को बहुत कम दिखाया है। इसके साथ ही बठिंडा के रिटर्निंग अफसर कमल किशोर यादव को हरसिमरत का पॉलीटिकल एजेंट करार दिया।

उन्होंने कहा कि सुखबीर ने अपनी ट्रांसपोर्ट में काम करने वाले एक कंडक्टर को मनप्रीत बादल के खिलाफ आजाद प्रत्याशी बनाकर साबित कर दिया है कि वह अपनी संभावित हार से बौखला गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें