अजनाला में सुखबीर ने कहा कि एसजीपीसी सदस्य जोध सिंह समरा हलके के नए हलका इंचार्ज होंगे। यात्रा के दौरान लिंक सड़कों और सीवरेज बुनियादी ढांचे की स्थिति देख रहा हूं, जो तहस-नहस हो चुका है लेकिन मुख्यमंत्री केवल अपने बॉस अरविंद केजरीवाल को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने में लगे हैं। सुखबीर ने रास्ते में कई जगहों पर किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं कि उन्हें दो फसलों की बर्बादी का मुआवजा नहीं मिला है। दलहन और मक्के पर मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद एमएसपी नहीं मिल रही है।
'उठो वे शेर पंजाबियों... पंजाब बचा लो'
यात्रा के दौरान 'उठो वे शेर पंजाबियों, पंजाब बचा लो'... के गीत बज रहे थे। रास्ते में अकाली दल के चुनाव निशान तकड़ी वाले केसरी झंडे लगे थे। यात्रा थोड़ी देर के लिए गांव संगत पुरा में रुकी। जहां सुविधा केंद्र सुनसान पड़ा था। सुखबीर ने कहा कि यह उपेक्षित सुविधा केंद्र उस दुर्दशा का प्रतीक है, जिसे बाहरी लोगों की प्रॉक्सी सरकार ने इस हाल में पहुंचा दिया है।