फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन झूठे, सिद्धू सौदेबाजी में लगे, केजरीवाल से आस बेकार: सुखबीर

Thu, 29 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केजरीवाल, नवजोत सिद्धू पर बोले सुखबीर बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे बड़े झूठे हैं और नवजोत सिंह सिद्धू सौदेबाजी करने में लग गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सुखबीर ने कहा कि बीते 9 सालों में पंजाब ने विकास के नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। विकास के कई क्षेत्रों में पंजाब देश का पहला राज्य बन चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग तीसरी बार विकास की बात करने वाली गठजोड़ सरकार को ही सत्ता में लाएंगे। कांग्रेस पार्टी और नवजोत सिद्धू के चौथे फ्रंट पर पूछे गए सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस की दशा और दिशा अच्छी तरह जाहिर हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को केजरीवाल से कोई आस नहीं रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दो साल बीत जाने के बावजूद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए और अब वह पंजाब के लोगों के साथ झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने के सपने देख रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ कारगिल इंडिया के चेयरमैन सिराज चौधरी, विधायक सरूप चंद सिंगला, पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन के अलावा कई अकाली नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारगिल इंडिया कंपनी के डेयरी फीड प्लांट का उद्घाटन किया

- फोटो : File Photo
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार स्थानीय ग्रोथ सेंटर में कारगिल इंडिया कंपनी के डेयरी फीड प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब डेयरी उद्योग के क्षेत्र में देश में एक अलग पहचान के तौर पर विकसित होगा और डेयरी के क्षेत्र में दूसरे राज्यों के लिए एक मिसाल बनेगा।

यह फीड प्लांट सौ करोड़ की लागत से 8 एकड़ से अधिक रकबे में स्थापित किया जा रहा है। जहां पर दस हजार मीट्रिक टन डेयरी फीड तैयार की जाएगी। सुखबीर बादल ने कहा कि कंपनी की ओर से सूबे के किसानों से मक्की लेकर 75 हजार पशुओं का रोजाना फीड इस प्लांट में तैयार किया जाएगा।

इससे चार सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं कंपनी की ओर से किसान सिखलाई व्यापारक मॉडल के तहत किसानों को डेयरी के काम को उत्साहित करने वाली आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि फगवाड़ा के पास फूड प्रोसेसिंग प्लांट जल्द स्थापित होने वाला है और इसी तरह कपूरथला में 1500 करोड़ की लागत वाला विश्व स्तरीय प्लांट स्थापित अधीन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें