29 लाख की धोखाधड़ी में अकाली नेता गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic
आखिरकार ढाई साल की भागदौड़ के बाद एनआरआई महिला को इंसाफ दिलवाते हुए मालेरकोटला सिटी पुलिस ने अकाली नेता को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि गांव अलीपुर के पूर्व सरपंच हरदेव सिंह ने मालेरकोटला के अंतिम नवाब के मुबारक मंजिल महल के साथ सटे अपने प्लाट को एनआरआई महिला जसवीर कौर को 29 लाख रुपये में बेच दिया और मालेरकोटला फर्द केंद्र की फर्जी मुहर तैयार कर प्लाट की झूठी फर्द बनाकर पेश कर दी। महीनों चली पुलिस जांच में सब कुछ फर्जी निकलने पर 17 मार्च 2016 को इस शातिर नेता के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली गई परंतु गिरफ्तारी नहीं हुई ।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए शातिर नेताजी
मामले के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व सरपंच हरदेव सिंह को सिविल जज मालेरकोटला प्रीती सुखेजा की कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।