फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री मनप्रीत बादल पर सुखबीर बादल ने की टिप्पणी से भड़क गए कांग्रेसी, अकालियों से तू-तू मैं-मैं

Tue, 26 Feb 2019 03:09 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में अकाली सदस्य सुखबीर सिंह बादल द्वारा मंत्री मनप्रीत बादल पर की गई निजी टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस और अकाली विधायकों के बीच सदन में ही जमकर तू-तू-मैं-मैं हो गई। दोनों पक्ष के सदस्य अपनी सीटें छोड़ वेल में आमने-सामने आकर खड़े हो गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सदस्यों को बार-बार ताकीद किए जाने के बाद स्पीकर को आखिरकार सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। सोमवार को बजट सत्र के अंतिम दिन वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल जब बजट प्रस्ताव पर बहस का जवाब दे रहे थे, तभी कुछ अकाली सदस्यों द्वारा टीका-टिप्पणी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


स्पीकर द्वारा विपक्षी सदस्यों को वित्त मंत्री के जवाब के बाद पूरक सवाल पूछने की अनुमति दी गई। जैसे ही वित्त मंत्री ने अपना भाषण समाप्त किया, अकाली दल की तरफ से सुखबीर बादल खड़े हो गए और उन्होंने वित्त मंत्री पर निजी हमले शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल कभी अकाली दल में रहते हुए कांग्रेस को बुरा भला कहते थे। उन्होंने कहा कि मनप्रीत वित्त मंत्री पद के लायक ही नहीं हैं। सुखबीर यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि प्रकाश सिंह बादल के कारण ही मनप्रीत बादल सदन में यहां तक पहुंचे हैं।

इस पर मनप्रीत भी चुप नहीं रहे और उन्होंने कहा कि अगर बादल साहब का बस चलता तो वे उन्हें यहां तक पहुंचने ही न देते। इसी दौरान सुखबीर ने मनप्रीत को लेकर ?सदन में निजी टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर अन्य कांग्रेस सदस्य भड़क गए। कांग्रेस सदस्यों जोरशोर से एतराज जताने लगे तो अकाली दल के बिक्त्रस्म सिंह मजीठिया ने भी कांग्रेस सदस्यों को कुछ आपत्तिजनक शब्द कह डाले। इससे माहौल बिगड़ गया। सभी कांग्रेस सदस्य अपनी सीटें छोड़कर वेल के किनारे पर आ गए, जिसे देखते हुए अकाली सदस्य भी अपनी सीटों के उठकर वेल के दूसरे किनारे पर खड़े हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई और सदन में इतना शोर था कि कुछ भी साफ सुनाई नहीं दे रहा था। मनप्रीत बादल के करीब खड़े नवजोत सिंह सिद्धू इशारों के साथ सुखबीर और मजीठिया को कुछ कह रहे थे, वहीं कांग्रेस के कुलजीत नागरा भी अकालियों से उलझे रहे। इस दौरान स्पीकर ने दोनों पक्षों के सदस्यों को अपनी सीटों पर बैठने के लिए कई बार कहा लेकिन सदन में लगातार नारेबाजी और शोर चलता रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें