फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवतार सिंह मक्कड़ को मनाने मजीठिया संग घर पहुंचे सुखबीर बादल, बोले-टकसाली नेता पिता समान

Wed, 03 Oct 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में जस्टिस रंजीत सिंह आयोग द्वारा रिपोर्ट पेश करने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने रंजीत सिंह आयोग का विरोध करने की बजाय पूर्व की अकाली सरकार को ही आड़े हाथ ले लिया था। जिसके बाद अकाली दल की पंजाब में काफी किरकिरी हुई थी। अवतार सिंह मक्कड़ की नाराजगी को दूर करने के लिए सुखबीर सिंह बादल पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा और अन्य वरिष्ट नेताओं के साथ पूर्व एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ के घर पहुंचे।

विज्ञापन


वहां करीब एक घंटे तक बंद कमरे में नेताओं की मीटिंग हुई और बाद में अवतार सिंह मक्कड़ ने सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व और उनकी कार्य क्षमता की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं अकाली हूं ,अकाली था और अकाली कार्यकर्ता के रूप में ही दम तोड़ूंगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को पंजाब और सिख विरोधी बताते हुए सात अक्तूबर की पटियाला रैली को सफल बनाने की अपील की।

विज्ञापन

नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग 

सुखबीर सिंह बादल
वहीं शिरोमणि अकाली दल के टकसाली नेता और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा के इस्तीफे की बात पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की कोई फूट नहीं है। सभी टकसाली नेता उनके पिता समान है। वह उन सभी का सम्मान करते है और करते रहेंगे। सुखबीर सिंह बादल पटियाला में सात अक्तूबर को होने वाली रैली से पहले लुधियाना में माडल टाऊन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में वर्करों से मीटिंग करने के लिए पहुंचे थे। 

इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा व अन्य सीनियर नेता भी मौजूद थे। सुखबीर सिंह बादल ने वर्करों को रैली में पहुंच कर पंजाब सरकार को हिलाने की बात की और कहा कि यह अकाली दल की अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी।

पत्रकारों से बात करते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ को लेकर दिए गए नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन वहां के अधिकारियों के पंजाब और हरियाणा के बीच लागू 60 और 40 के अनुपात का उल्लंघन है। 

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक था, है और रहेगा। सुखबीर ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए हुए रंजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट को झूठा बताया है। उन्होंने कहा पंजाब सरकार ने खुद ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक पत्र देकर रिपोर्ट को सच न मानने की बात की है और कहा है कि इसका निर्णय राज्य सरकार द्वारा गठित की गई टीम ही करेगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें