फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के वीआईपी कल्चर पर बोले सुखबीर, ये आरोप लगाया है

Sat, 01 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब में नई नवेली कैप्टन की सरकार वीआईपी कल्चर खत्म करने में लगी है, तो सरकार की इस मुहिम पर सुखबीर बादल ने तीखा हमला किया है।  पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि वीआईपी कल्चर खत्म करने वाली कांग्रेस ने लाल बत्ती हटाकर अपने मंत्रियों और विधायकों के आगे पीछे जिप्सियों का काफिला बढ़ा दिया है ऐसे में कांग्रेस के वीआईपी कल्चर की हवा निकल गई है।
विज्ञापन


सुखबीर बादल शुक्रवार को मंडी गोबिंदगढ़ में अमलोह से शिअद-भाजपा उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना द्वारा आयोजित धन्यवाद बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि अमलोह में उन्होंने 50 करोड़ रुपये की ग्रांट दी और कांग्रेस उन ग्रांटों को देने में भी आनाकानी कर रही है जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुखबीर ने कहा कि अगर छोटे वर्कर से भी कांग्रेस ने धक्का किया तो रोड जाम कर देना, जरूरत पड़ी तो मैं भी आ जाऊंगा।

उन्होंने दावा किया कि अगली सरकार शिअद-गठबंधन की बनेगी और ब्याज समेत सभी हिसाब चुकता कर दिए जाएंगे। उन्होंने राजू खन्ना को कहा कि तुसी तकड़े रैहणा, मैं हैगा तुआडे पिच्छे। सुखबीर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अकाली दल को सभी 13 सीटें मिलने का भी दावा किया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक पर ऐसे किया कटाक्ष

सुखबीर सिंह बादल
सुखबीर ने कहा कि इस हलके से जीते कांग्रेस विधायक काका रणदीप सिंह को भी जीत की आस नहीं थी। उनको आम आदमी पार्टी के विरोधी वोट ने ही जताया है। उन्होंने कहा कि काका रणदीप सिंह अगले पांच साल में अपनी सरकार से डेढ़ करोड़ रुपये की ग्रांट ही लाकर अमलोह हलके को दे दें तो हलकावासियों पर बहुत बड़ा उपकार होगा। सुखबीर ने कहा कि मुझे पंजाब भर से कांग्रेसियों की रोजाना हरकतें देखने और सुनने को मिल रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अकाली दल की वोट प्रतिशत कांग्रेस से सिर्फ चार प्रतिशत ही कम रही है। वहीं गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने कहा कि जो ग्रांट सुखबीर सिंह बादल ने अमलोह के लिए जारी की, उसे जारी करवाना उनका अहम काम होगा। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें