फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना जेलकांड पर सुखबीर बादल बोले- जेल मंत्री के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज हो

Fri, 28 Jun 2019 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने जेलमंत्री सुखजिंदर रंधावा के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लुधियाना जेल में फायरिंग के दौरान हुई एक कैदी की मौत के लिए रंधावा सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। सुखबीर ने कहा कि फायरिंग के दौरान अजीत बाबा की मौत और चार कैदियों के जख्मी होने के मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

विज्ञापन


जेल मंत्री, सीनियर अधिकारियों और जेल सुपरिंटेंडेंट की भूमिका की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय एजेंसी या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच नहीं कराई तो सत्ता में आने के बाद अकाली दल करवाएगा। लुधियाना जेल में अपने साथी पर हुए अत्याचार के बाद कैदी शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। जेल प्रबंधन द्वारा एक कैदी के साथ अमानवीय बर्ताव के खिलाफ कैदियों ने भूख हड़ताल की थी। 

पर जेल प्रबंधकों ने नियम ताक पर रख कर फायरिंग कर दी। सीधे कैदियों की छाती पर गोलियां चलाई गईं। रंधावा पर कत्ल केस की मांग इसलिए उठाई है क्योंकि वह जेलों के प्रबंध के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। गोलीबारी की घटना भी उनकी सहमति के बिना नहीं हो सकती। सुखबीर ने घटना के तुरंत बाद कोताही पर पर्दा डालने के लिए केंद्रीय बलों की नियुक्ति की मांग करने वाले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की भी निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें