फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल का सोनिया गांधी पर बड़ा हमला

Mon, 14 Jul 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी सिखों को बांट कर क्षेत्र में अशांति पैदा करने की साजिश रच रही हैं।
विज्ञापन


सिखों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलकर उन्हें इसकी जानकारी देगा। साथ ही राष्ट्रपति से सिख कौम के मसलों में किसी को दखल की इजाजत नहीं देने की मांग की जाएगी।

राष्ट्रपति को बताएंगे इस साजिश के बारे में

सुखबीर ने कहा कि राष्ट्रपति को कांग्रेस के सिख विरोधी चेहरे के बारे में बताया जाएगा। उन्हें ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के दंगों के बारे में बताया जाएगा।

उन्हें बताया जाएगा कि अभी सिख 1984 के जख्म झेल रहे हैं। फिर गांधी परिवार सिखों को विभाजित कर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। पर किसी भी हालत में कानून-व्यवस्था पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

एचएसजीपीसी बिल पास कराना अवैध है

सुखबीर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हरियाणा के गुरु धामों को अपने एजेंटों के हाथ में देने की चाल चली है। जबकि, हरियाणा के सिखों की ऐसी कोई मांग नहीं थी। यह बिल विधानसभा में पास कराना भी अवैध है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराएंगे सिख

हर कोई जानता है कि हरियाणा सरकार के पास ऐसी कोई संवैधानिक शक्ति नहीं है, जब तक केंद्र सरकार व राष्ट्रपति इसकी मंजूरी नहीं देते।

सिख कौम यह यकीनी बनाएगी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को चलता किया जाए। सिख, गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ सांझा फ्रंट बनाएंगे, जो हमेशा सिखों के नुकसान की ताक में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें