फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSGPC पर सुखबीर का सोनिया पर बड़ा हमला

Sun, 06 Jul 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा में अलग कमेटी के गठन की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक डूबते हुए इंसान का आखिरी दांव है, जो जल्द ही इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगा। सुखबीर ने कहा कि हरियाणा सरकार खुद सिखों के मामलों में अलग कमेटी का गठन नहीं कर सकती। यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

कैथल में हुड्डा ने ओछे स्तर पर जाकर इसका ऐलान किया है। सुखबीर ने कहा कि सिखों को बांटने के पीछे हुड्डा नहीं, बल्कि कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी हैं। इस कदम की इबारत भी उन्होंने ही लिखी है, बाकी सब प्यादे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गांधी परिवार सिखों केप्रति अपनी नफरत भुला नहीं पाया। उन्होंने कहा कि सिख कभी अपने धार्मिक मामलों में यह दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिखों को बांटने की यह साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। कैथल में मौजूद कांग्रेस के सिख नेताओं को भी सुखबीर ने आड़े हाथों लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें