उमस भरी गरमी से परेशान लोगों को फिलहाल एक हफ्ते तक राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूरे हफ्ते उमस और गर्मी का प्रकोप रहेगा। 12 व 13 जुलाई के बाद बारिश की कुछ संभावना बन रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले हफ्ते ही अब बारिश होगी।
रविवार को हवा में नमी की मात्रा का न्यूनतम स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम स्तर 75 प्रतिशत रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई।
रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस पूरे हफ्ते दो से तीन दिन उमस का असर रहेगा।