भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बमियाल सेक्टर में तैनात एक बीएसएफ के जवान ने डयूटी के दौरान अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। थाना नरोट जैमल सिंह ने शव का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवाया है।
मृतक की पहचान बीएसएस की 132 बटालियन के कांस्टेबल अनिल मांझी पुत्र रामो मांझी (26) निवासी गांव एचिंदा, जिला वेस्ट सिंहभूम (झारखंड) के रूप में हुई है जो बमियाल सेक्टर की लसियान में तैनात था और बीएसएफ क्वार्टर में रहता था।
बताया जा रहा है कि अनिल मांझी कुछ ही दिन पहले अपने झारखंड स्थित घर से छुटटी बिताकर वापिस डयूटी पर लौटा था जिसके कारण आत्महत्या के पीछे घरेलू समस्या होने की आशंका जताई जा रही है।
थाना नरोट जैमल सिंह के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होने बताया कि मृतक अनिल के साथ तैनात अन्य जवानों से मिली जानकारी के अनुसार अचानक गोली चलने की आवाज आने पर जब वह अनिल के डयूटी स्थल पर पहुंचे तो वहां पर अनिल गिरा हुआ था और उसकी छाती पर गोली लगी हुई थी।
वहीं अनिल के शव के पास उसकी 5.56 एमएम इनसास राईफल भी पड़ी हुई थी और एक गोली का खाली शैल भी वहीं पास ही से मिला है। उन्होने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण है इसके बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चल पाया है।