फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कर्ज का दंश, लील गया तीन किसानों की जिंदगियां

Fri, 10 Jun 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के तीन किसानों ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्ज ने सूबे के तीन और किसानों की जान ले ली। गांव करमूवाला और धारीवाल में दो किसानों ने जहर निगला जबकि मानसा के सरदूलगढ़ निवासी किसान ने कीटनाशक स्प्रे पी लिया। करमूवाला निवासी जसविंदर कौर ने बताया कि उसके पति सुरजीत सिंह ने आढ़तियों से पौने दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। मुनाफा न होने के चलते वह कर्ज वापस नहीं कर पाया। यह बढ़कर तीन लाख हो गया और आढ़ती उस पर पैसे वापस देने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


इसी परेशानी के चलते सुरजीत सिंह ने जहर निगल लिया। किसान संघर्ष कमेटी (पंजाब) के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, महासचिव सविंदर सिंह चुताला, तेजिंदरपाल सिंह राजू रसूलपुर, हरप्रीत सिंह सिंधवा ने सरकार से मांग की कि सुरजीत सिंह के परिवार को दस लाख का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर कर्ज माफ किया जाए। दूसरी ओर विधान सभा हलका पट्टी गांव धारीवाल में एक किसान ने आर्थिक तंगी के चलते जहर निगल लिया।

गांव धारीवाल निवासी किसान बलविंदर सिंह ने जमीन बेचकर प्लांट खरीदे लेकिन घाटा हो गया। मंगलवार को बलविंदर सिंह घर से खेतों को गया और वहां जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी जसबीर कौर व बेटे रविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस थाना सदर पट्टी के प्रभारी बिक्रम सिंह ने बलविंदर सिंह के शव का पट्टी के अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन


मानसा के सरदूलगढ़ निवासी किसान बलवीर सिंह (50) ने कीटनाशक स्प्रे पीकर जान दे दी। उस पर करीब 10 लाख रुपये कर्ज था। बलवीर के पास तीन किले जमीन थी। कुछ समय पहले उसने दो बेटियों की शादी करवाई थी जिस कारण वह और कर्जदार हो गया था। बलवीर के बेटे जगसीर सिंह ने बताया कि उसके पिता पर बैंक, रिश्तेदारों और आढ़ती का लगभग 10 लाख रुपये कर्ज था। इससे तंग आकर बुधवार देर रात बलवीर ने स्प्रे पीकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें