किसानों द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पंजाब में अब दो और किसानों ने खुदकुशी कर ली। बरनाला के गांव मांगेवाल के किसान गुरप्रीत सिंह और मोगा के गांव घल्लकलां निवासी बलविंदर सिंह ने जहर पीकर जान दे दी।
मृतक गुरप्रीत सिंह एक एकड़ जमीन का मालिक था और ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था। थाना ठुल्लीवार के थाना प्रभारी सरदारा सिंह ने कहा कि मृतक किसान के सिर पर कर्ज था और वह इसी कारण मानसकि तौर पर परेशान रहता था।
उधर, मोगा के गांव घल्लकलां निवासी किसान बलविंदर की पत्नी की कुछ माह पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपने एक 13 साल के बेटे को छोड़ गया है।
कीरती किसान यूनियन के जिला प्रधान दविंदर सिंह घाली ने बताया कि गांव घल्लकला का किसान बलविंदर सिंह (35) के पास डेढ़ एकड़ जमीन थी। कर्ज के नीचे दबे होने की वजह से उसके घर का गुजारा बहुत मुश्किल से चलता था।