फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिल रही थी, परेशान होकर दो युवकों ने लगाया फंदा

Fri, 24 Jun 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेमो पिक: आत्म हत्या
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नौकरी न मिलने के कारण डिप्रेशन में चल रहे दो युवकों ने वीरवार को फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। एक युवक सेक्टर-38 वेस्ट से था और दूसरा डड्डूमाजरा से। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  पुलिस ने दोनों के शवों का जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-38 वेस्ट निवासी अमनदीप (35) के परिजनों ने बताया कि दोपहर को खाना खाने के बाद अमनदीप अपने कमरे में टीवी देख रहा था। उसकी मां बगल वाले कमरे में सो रही था। शाम को जब वह उसके कमरे में गई तो अमनदीप फंदे से लटका हुआ था।

इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे तुरंत सेक्टर-16 के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि अमनदीप कई सालों से बेरोजगार था। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में रहता था।
विज्ञापन


वहीं वीरवार रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डड्डूमाजरा में हरदीप सिंह (30) ने अपने घर में फंदा लगा लिया है। पुलिस ने हरदीप को सेक्टर-16 पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

हरदीप के भाई विजय ने पुलिस को बताया कि उसका भाई ग्रेजुएट था और नौकरी न मिलने के कारण कई महीनों से परेशान था। दोनों युवकों की शादी नहीं हुई थी। मलोया थाना प्रभारी राम रत्न शर्मा ने बताया कि दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें