बीएसएनएल ने स्टू़डेंट्स के लिए प्रीपेड मोबाइल हेतु स्पेशल प्रमोशनल प्लान प्रस्तुत किया है। यह स्टूडेंट प्लान वाउचर एक वर्ष की वैधता के साथ 118 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
इसके द्वारा 30 दिनों के लिए एक जीबी डाटा एवं 10 रुपये की फुल टॉक वैल्यू के साथ कम दरों की वायस कॉल व एसएमएस की सुविधा प्राप्त होगी।
20 जून से यह प्रमोशनल स्टूडेंट स्पेशल प्लान 90 दिनों के लिए पूरे भरत में एक साथ उपलब्ध है। बीएसएनएल पंजाब सर्किल चंडीगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक आरसी हुडा ने बताया कि विद्यार्थी वर्ग के सस्ते डाटा प्लान व कम दरों के टैरिफ के प्रति रुझान को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल ने स्टूडेंट ग्राहकों के लिए यह विशेष स्टूडेंट प्लान प्रस्तुत किया है।