गन्ना संघर्ष कमेटी अध्यक्ष सुखपाल सिंह दाफ्फर ने बताया कि समझौते के तहत 200 करोड़ रुपये पिछले साल के गिरने की बकाया राशि थे एक सप्ताह में किसानों के खाते में डालने, बाकी रकम मिल चलने से पहले और मिल जल्द चलाने के साथ साथ रेट जो 310 तो है ही। उनकी एक बैठक कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी तय हुई है जिसमें वह इससे ज्यादा रेट ही लेकर आएंगे। अब हम जाम हटा रहे हैं।
डिवीजन की 25 ट्रेनें रद्द, 17 के रूट बदले
रेल डिवीजन फिरोजपुर के खुड्डा कोराला-दसुआ और जालंधर-पठानकोट सेक्शन के ट्रैक पर दूसरे दिन किसानों के धरने के कारण रेलवे ने 25 ट्रेनें रद्द करने के अलावा 17 के रूट बदले। चार ट्रेनों को अपने निश्चित स्टेशनों की बजाए अन्य स्टेशनों पर रोके रखा गया।
रेल डिवीजन फिरोजपुर के अधिकारियों का कहना है कि खुड्डा कोराला-दसुआ और जालंधर-पठानकोट रेल सेक्शन के ट्रैक पर दूसरे दिन किसानों की ओर से धरना देने से डिवीजन की 25 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा 17 ट्रेनों के रूट बदले गए और चार ट्रेनों को उनके निश्चित स्टेशनों की बजाय अन्य स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। सभी ट्रेनें जम्मूतवी से दिल्ली, वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली, ऋषिकेश से वैष्णों देवी कटरा के बीच चलने वाली हैं।