फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल ऑडियो मामले में 'आप' नेता छोटेपुर का बड़ा बयान

Tue, 08 Sep 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसदों की बातचीत के वायरल ऑडियो पर वरिष्ठ नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर ने बड़ा बयान दिया। वे बोले यह पार्टी का अंदरुनी मामला है और वे इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला पूरी तरह गरमा गया है।
विज्ञापन


आप की पंजाब इकाई ने इस मामले में उचित दूरी बना ली है। पार्टी के सीनियर नेता इस बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। सोमवार को जब सेक्टर-70 स्थित आम आदमी पार्टी के आफिस में मीडिया कर्मियों ने आप के पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह पार्टी से संबंधित मामला है। इसकी चर्चा पार्टी के अंदर ही की जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि इस समय पार्टी का फोकस सत्ताधारी अकाली दल-बीजेपी की सच्चाई जनता के सामने लाना है। इसके लिए उन्होंने प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

आप कार्यकर्ता करेंगे बादल हाउस का घेराव

छोटेपुर ने बताया कि नौ अक्टूबर को आप के कार्यकर्ता पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के घर का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, नशाखोरी, कर्जे में डूबे किसानों की मौत जैसे कई मामले हैं। लेकिन, सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी सीएम आवास घेरने की तैयारियां 20 सितंबर से ही शुरू कर देगी।

इसके तहत पार्टी की तरफ से जागरूकता रैलियां की जाएंगीं। जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी एक सितंबर को मोहाली में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग बुलाई है। इसमें पार्टी के असंतुष्ट चल रहे सभी कार्यकर्ताओं को मनाने को प्रयास किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें