फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहें हैं केजरीवाल, हश्र बहुत बुरा होगा'

Wed, 31 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
सीएम अरविंंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आपणआ पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मंगलवार को कहा कि पंजाब व देश विदेश में रहते पंजाबियों से पंजाब में नया इंकलाब लाने के नाम के करोड़ों रुपये बटोरने और देश का प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने वाले अरविंद केजरीवाल का हश्र आने वाले समय में बुरा होगा। छोटेपुर कलानौर में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


छोटेपुर ने कहा कि देश भक्ति, ईमानदारी, भ्रष्टाचार को खत्म करने के नाम पर गुमराह करने वाले केजरीवाल अब खुद भ्रष्टाचार के दोषों में घिर गए हैं। चुनावों से पहले केजीरवाल की ओर से पंजाब में भेजी अपनी ऑब्जर्वरों की टीम चप्पलें पहन कर पहुंची थी।

चुनाव के दौरान पंजाबियों से लूटमार कर ब्रांडेड  कपड़े में वापस लौटी। उन्होंने कहा देश की खुशहाली और तरक्की के लिए सत्ताधारी पार्टियों को भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार को नकेल डाली जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी वर्करों की ड्यूटी लगाई कि वह पार्टी की मजबूती के लिए गांव स्तर पर बैठकें शुरू कर दें। इस अवसर पर अमनदीप सिंह गिल, अमरीक  सिंह, रजिंदर सिंह भंगू, इंद्र सिंह, बूटा सिंह, बलबीर सिंह, रंबीर सिंह दियोल, गुलाब सिंह, रछपाल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें