फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद से विवाद के बाद महिला IAS का ट्रांसफर, जानें कहां भेजा गया?

Tue, 30 May 2017 05:57 PM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भाजपा पार्षद से विवाद के बाद महिला IAS का ट्रांसफर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भाजपा पार्षद रविकांत से विवाद के बाद एसडीएम साउथ व सेंट्रल कृति गर्ग का तबादला कर दिया गया, वो भी बहुत दूर। कृति गर्ग को अंडमान निकोबार ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों जिला कष्ट निवारण समिति की एक बैठक में भाजपा पार्षद रविकांत शर्मा और एसडीएम कृति गर्ग के बीच अभद्र भाषा का इस्तेमाल के मुद्दे पर गर्मागर्म बहस हो गई थी। रविकांत ने आरोप था कि बैठक में कृति गर्ग तय समय से काफी देरी से पहुंची थी।

जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो वे कृति भड़क गई और दोनों के बीच बहस हो गई। उसके बाद रविकांत ने इस मामले की शिकायत प्रशासक व पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और एडवाइजर परिमल राय को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन का कहना है कि गृह मंत्रालय ने सिर्फ कृति गर्ग का नहीं बल्कि कई अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। कृति गर्ग के अलावा स्पेशल सेक्रेटेरी होम व आईएएस आफिसर डा. एसबी दीपक कुमार का दमन एंड दीव व एसडीएम ईस्ट तपस्या राघव का अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें