फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर भड़के छोटेपुर, कह गए कुछ ऐसा सुनने वाले चुप

Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
Sucha singh Chotepur on Kejriwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अहंकारी हैं और वह पार्टी में किसी भी नेता को अपने से बड़ा कद का नहीं होने देते हैं। पटियाला में वालंटियरों की एक बैठक में बोलते हुए छोटेपुर ने कहा कि जिस समय दिल्ली में चुनाव थे, उन्होंने पंजाब से 80 लाख रुपये इकट्ठा करके भेजे थे। इसमें से 22 लाख रुपये तो फंड के तौर पर लीडरों ने अपने पास से इकट्ठा किए थे, जबकि बाकी आम जनता व विदेशों से आया फंड था। इस फंड का कोई भी हिसाब-किताब नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


छोटेपुर ने आरोप लगाया कि वह किसी को भी अपने कद का लीडर बनाकर खुश नहीं हैं। इसलिए जो भी नेता उनको लगता है कि उनसे आगे या बराबर जा रहा है। उस पर गलत आरोप लगाकर पार्टी से बाहर निकाल देते हैं। छोटेपुर ने साफ किया कि नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से घोषित आवाज-ए-पंजाब फ्रंट में शामिल होने संबंधी फैसला वह 16 सितंबर के बाद परिवर्तन यात्रा समाप्त होने पर लेंगे। यह फैसला अपने वर्करों की राय से ही लेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

अहंकारी हैं केजरीवाल, सभी नेताओं को दबाकर रखना है आदत-छोटेपुर

सुच्चा सिंह छोटेपुर - फोटो : फाइल फोटो
सुच्चा सिंह छोटेपुर शनिवार को पटियाला में परिवर्तन यात्रा के तहत एक स्थानीय पैलेस में आयोजित रैली रूपी वालंटियर बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मौके पर करीब 500 वालंटियर मौजूद रहे। जो ज्यादातर घन्नौर व सन्नौर हलकों से संबंधित थे। 

छोटेपुर ने कहा कि आब्जर्वर हर पार्टी की ओर से लगाए जाते हैं। चाहे वह कांग्रेस हो या बीजेपी या कोई और, लेकिन यह पार्टियां दर्जनों की गिनती में अपने लीडर भेजकर सारी कमान अपने हाथ में नहीं लेती हैं। आप में पंजाब की सारी कमान यहां के पंजाबी लीडरों की बजाय दिल्ली ने अपने हाथ में रखी हुई है, जो सरासर गलत है। आगे कहा कि आप में दिल्ली के नेताओं का मान-सम्मान करने के लिए पंजाब के नेताओं ने अपना आप लुटा दिया। पैसा, खाने-पीने, लाने व ले जाने के लिए गाड़ियों का प्रबंध तक करते रहे। लेकिन जब टिकटों की बारी आई, तो जिनके पास मेंबरशिप भी नहीं, वह टिकट ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें