फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं: लालू यादव के समधी के आधार कार्ड से बिहार में तीन बार खरीदी गई सब्सिडी वाली खाद

Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

बिहार से सैकड़ों किलोमीटर दूर हरियाणा के रेवाड़ी में रहने वाले लालू यादव के समधी व पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव के आधार कार्ड पर बिहार में तीन बार सब्सिडी वाली खाद खरीदी गई। मोबाइल पर मैसेज आने पर तीनों बार पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मंत्री का कहना है कि बिहार में नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
कैप्टन अजय सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी एवं हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के आधार कार्ड पर बिहार में तीन बार सब्सिडी पर खाद खरीदने का मामला सामने आया है। बीते दो माह के दौरान तीन बार उनके आधार नंबर पर बिहार में सब्सिडी लेकर खाद खरीदी गई।

विज्ञापन


मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पूर्व मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल को शिकायत दी है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि दो महीने में तीन बार उनके फोन पर मैसेज आए कि उन्होंने खाद की 45 किलोग्राम की बोरी खरीदी है, जिसकी सब्सिडी भी उनको मिली है जबकि उन्होंने कोई खरीदारी नहीं की है। 

पहली बार मैसेज आया तो उन्होंने उपायुक्त को इसकी जानकारी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 18 जून को दोबारा मैसेज आया तो उन्होंने कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी दीपक यादव को शिकायत दी। कृषि विभाग से पता लगा कि बिहार में उनके आधार कार्ड पर यह खरीदी गई। अब तीसरी बार उनके आधार कार्ड से खाद खरीदी गई है। कैप्टन अजय यादव ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। इस भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें