चंडीगढ़ कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी आलाकमान ने पूर्व मेयर सुभाष चावला को अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि इससे पहले यह पद प्रदीप छाबड़ा के पास था। वह पिछले पांच साल से चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
गौरतलब है कि सुभाष चावला चंडीगढ़ नगर निगम के दो बार महापौर भी रह चुके हैं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी हैं।
बता दें कि हरीश रावत मौजूदा समय में पंजाब और चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी हैं। नगर निगम के आम चुनाव से ठीक पहले पार्टी का यह बड़ा फैसला है।