फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में खाने के बढ़े रेट पर छात्र बिफरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में मेस, कैंटीन में खाने के रेट बढ़ने से छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने स्टूडेंट सेंटर पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रेट कम नहीं हुए तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद एडीएसडब्ल्यू ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि कमेटी इस पर जल्द निर्णय लेगी। वहीं छात्रों के सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अभी हाल ही में पीयू के छात्रावासों में बनी मेस व कैंटीन के रेट अचानक बढ़ गए। छात्रों ने इसे लेकर पीयू प्रशासन को ज्ञापन दिया, लेकिन रेट कम नहीं हुए। इससे छात्रों में आक्रोश पनप गया। वीरवार को एसएफएस के कार्यकर्ता स्टूडेंट सेंटर के बाहर एकत्रित हुए और वहां धरना दिया। छात्रों ने कहा कि कोरोना काल से पहले खाने के रेट कम थे, लेकिन जैसे ही छात्रावास खुले तो रेट बढ़ने शुरू हो गए।
विद्यार्थियों ने कहा कि कोरोना में तमाम परिवारों पर आर्थिक संकट खड़ा हुआ। इसे लेकर पीयू को छात्रों को राहत देनी चाहिए थी, लेकिन उल्टा उनका शोषण किया गया। स्टूडेंट सेंटर की दुकानें खुलने के बाद वहां भी दुकानदार मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। छात्रों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

छात्र नेता संदीप कुमार ने कहा कि पीयू प्रशासन की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है, लेकिन यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारेबाजी की। अधिकारी छात्रों के पास पहुंचे और उन्हें आश्वासन देकर शांत किया। वहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा हमले करने के मामले पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें