फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में वर्षों से लंबित पड़े केसों को लेकर स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब और चंडीगढ़ की जिला अदालतों में कई वर्षों से लंबित पड़े केसों को लेकर स्टूडेंट्स ग्रीविएंस रिड्रेसल बॉडी एंड कल्चरल एंड हेरिटेज कंजरवेटिव इनीशिएटिव संस्था ने काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया। बुधवार को सेक्टर-17 प्लाजा में प्रदर्शन के दौरान नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ समेत पंजाब यूनिवर्सिटी और अन्य कॉलेजों के स्टूडेंट्स शामिल हुए।
विज्ञापन


संस्था के गुरसिमरत सिंह रंधावा ने बताया कि पंजाब और चंडीगढ़ में चलाई जा रही इस मुहिम का यह तीसरा दिन है। इससे पहले उन्होंने अमृतसर और पटियाला में प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन देशभर की जिला अदालतों में लंबित पड़े 3.8 करोड़ केसों को लेकर किया गया है।

इनमें से कुछ केस दशक से भी ज्यादा समय से लंबित हैं। रंधावा के अनुसार यह मुहिम 9 मई तक चलेगी। इसके तहत वह अलग-अलग जगह जाकर प्रदर्शन करेंगे। रंधावा के अनुसार संस्था कई जिला अदालतों की बार एसोसिएशन के साथ मिलकर लंबित पड़े केसों को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए यह मुहिम चला रही है, ताकि अदालतों में केस जल्द से जल्द निपट सकें। साथ ही 9 मई को संस्था ‘ब्लैक फ्लैग प्रोटेस्ट डे’ के तौर पर मनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें