फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट वर्क में छात्रों को दिखानी होगी प्रतिभा, पेक नियम बनाने की तैयारी में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। छात्रों को इंटर्नशिप की जगह प्रोजेक्ट वर्क करने की छूट देने के बाद अब पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) प्रोजेक्ट वर्क के लिए नियम बनाने की तैयारी में जुट गया है। प्रोजेक्ट वर्क में विद्यार्थियों को अपनी कला का प्रदर्शन करना होगा। चाहे वह कोई मॉडल तैयार करें या फिर डिवाइस। यही नहीं किसी इलाके में जाकर वह शोध कर वहां का कायाकल्प भी कर सकते हैं। प्रोजेक्ट में क्या-क्या कार्य शामिल हो सकते हैं, उसकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पेक में हर साल 400 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप के लिए भी उद्योगों में जाते हैं। यह अवधि चार से छह माह तक की होती थी। कुछ छात्र अधिक समय के लिए भी जाते थे। इंटर्नशिप के दौरान तमाम छात्रों को नौकरी के ऑफर भी मिलते थे। इसी बीच देखा गया कि कुछ छात्रों ने इंटरर्नशिप में रुचि नहीं दिखाई। वह खुद कोई न कोई प्रोजेक्ट तैयार करना चाहते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए पेक ने इस पर योजना बनाई और उसे पास करवाया गया। सूत्रों का कहना है कि पेक अब प्रोजेक्ट की गुणवत्ता के तरीकों को इंगित कर रहा है ताकि विद्यार्थियों को उसके बारे में जानकारी दी जा सके और छात्र उसी के अनुरूप कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें