सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल ऑडिटोरियम में स्कूली बच्चों ने नाट्य द म्यूजियम ऑफ डांस थीम पर शानदार प्रस्तुति दी।
तीन दिन तक चलने वाले समारोह में स्कूल के ऑडिटोरियम को चितकारा एयरलाइंस लाइट नंबर 108 का नाम दिया गया था। नाटक के माध्यम से बच्चों ने भारतीय नाट्य संस्कृति की कई परंपराओं को बहुत ही खूबसूरत ढंग से पेश किया। स्टेज पर बच्चों की प्रस्तुति को देखकर अभिभावक भी गदगद हो गए।
गणेश और तांडव नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल हास्य नाटक की तर्ज पर छात्र सपिल ने लोगों को अपने अंदाज से गुदगुदाया।
कार्यक्रम में चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो.चांसलर डॉ. मधु चितकारा और स्कूल प्रिंसिपल निति चितकारा भी मौजूद थी। कार्यक्रम में भंगड़े और गिद्दा ने रंग जमा दिया।