फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर थिएटर में विद्यार्थियों ने डांस से मचाई धूम

विज्ञापन
टैगोर थिएटर में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल-7 ने रिकग्निशन डे मनाया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। छात्रों को अकादमिक और को-करिकुलर गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। डीएवी सीएमसी दिल्ली के एडवाइजर एचआर गिरधर मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पूजा प्रकाश ने दसवीं कक्षा में ट्राइसिटी में टॉप करने वाले नाहर रोहिल्ला को बधाई दी और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। टॉपर नाहर को 11 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य पूजा प्रकाश ने मुख्यातिथि, डीएवी सीएमसी के सेक्रेटरी व गेस्ट ऑफ ऑनर रविंदर तलवार, मैनेजर स्कूल्स मधु बहल व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड में 10वीं और 12वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए स्कूल और स्टाफ को बधाई दी। इसके अलावा 10वीं में 99.20% स्कोर करने वालीं रिया सोलंकी और 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम में 99% स्कोर करने वाली सुहानी को 5100-5100 रुपये दिए गए। प्री-प्राइमरी से 11वीं कक्षा के मेरिटोरियस और एक्स्पेशनल छात्रों को अकादमिक और को-कैरिकुलर अवॉर्ड दिए गए। कीर्तिमान स्थापित करने वाले 17 छात्रों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिए गए। प्री-प्राइमरी से 11वीं कक्षा के 90 छात्रों को टोकन के रूप में किताबें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें