मनीमाजरा। मुबारकां इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट की ओर से मिस, मिसेज और मिस्टर हिमाचल सौंदर्य प्रतियोगिता वीरवार को रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम चंडीगढ़ में हुई। इसमें हिमाचल से आए 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मिसेज प्रतियोगिता में नीलम, मिस प्रतियोगिता में कृतिका मल्होत्रा और मिस्टर प्रतियोगिता में सूर्यांश विजेता रहे। इस प्रतियोगिता के न्यायाधीश के तौर पर रॉकी तापीया, जसजोत गिल ओर हरमन टांक शामिल रहे।
अर्चना राणा, वंदना ठाकुर, सुमेर सिंह, सोनू सिंह, राजिंदर बजाज ने सहयोग किया और शो की रूपरेखा सोनाली शर्मा और जग्गी औलख ने तैयार की। कार्यक्रम का संचालक अमरशिखा वर्मा ने किया। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी सर्टिफिकेट ओर क्राउन देकर सम्मानित किया गया। प्रथम उपविजेता में कुमारी संयोगिता ठाकुर, हिमानी धीमान, दीप सिंह रहे। इसी तरह द्वितीय उपविजेता में कुमारी सिमरन, अंकिता ठाकुर, रॉबिन भारद्वाज रहे। तृतीय उपविजेता में कुमारी सिमरनजीत कौर, कमलप्रीत कौर और विशाल सेलवान रहे।