फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बीसीए की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर लड़की और उसके माता-पिता को भी पीटा

Sun, 02 Aug 2020 12:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-38 में बीसीए की छात्रा से छेड़छाड़ और उसके मां-बाप को पीटने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 7 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय बीसीए की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-38 में रहती है। शुक्रवार शाम उसे पढ़ाने घर में टीचर आए थे। ट्यूशन के बाद वह टीचर को छोड़ने घर के बाहर गई। इस दौरान एक युवक ने उसका हाथ पकड़ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने गाली गलौच कर धमकी देना शुरू कर दिया, जिसके बाद घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिजनों को दी।

इस दौरान आरोपियों ने उसे और उसके मां-बाप को बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को जमा होते देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें