फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल का टास्क पूरा करने को विद्यार्थी ने छोड़ा घर, सुराग देने वाले को इनाम

Wed, 27 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने को विद्यार्थी ने छोड़ा घर
विज्ञापन
सेक्टर-40 निवासी और सेक्टर-36 डी के गुरुनानक पब्लिक स्कूल के 11 वीं का छात्र कुलचीफ सिंह गोराया ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने के लिए बीते 22 सितंबर से घर से लापता है।  परिजनों ने इसकी आशंका जताते हुए कहा कि कुलचीफ की कॉपी से कुछ डायग्राम मिले हैं। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिजनों ने सुराग देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की बात कही है। साथ ही उसकी तलाश के लिए पंजाब के कई शहरों में पोस्टर लगवा दिए हैं। 
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद यूटी पुलिस ने मंगलवार को पंचकूला पुलिस से संपर्क साधा है। पुलिस ने इस केस में कुलचीफ के करण से संपर्क में होने के हर एंगल को लेकर पंचकूला पुलिस से जानकारी ली।  

सेक्टर-40 में रह रही और मूलरूप से होशियारपुर निवासी रंजीवा के अनुसार वह और उसका छोटा भाई अप्रैल में यहां आए थे। वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है, जबकि उसका भाई सेक्टर-36डी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में 11वीं में पढ़ रहा है। बीते 22 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे वह घर से सेक्टर-36 की मार्केट जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं आया। उसने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


इसके बाद रंजीवा ने उसकी अलमारी की तलाशी ली तो उसकी कॉपी में एक डायग्राम मिला। इसके बाद से उसकी चिंता बढ़ी तो उसने परिजनों के साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन भी चंडीगढ़ पहुंच गए। पुलिस ने उसकी अंतिम लोकेशन ट्रेस की तो वह मोहाली रेलवे स्टेशन की पाई गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें