फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला हिंसा के 2 आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, हो गए थे अंडरग्राउंड

Wed, 27 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर/पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला हिंसा के दो आरोपी जयपुर से दबोचे
विज्ञापन
यौन शोषण मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा के दो मुख्य आरोपी मंगलवार को राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


एसओजी ने इन दोनों आरोपियों को हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोलूवाला डेरा से गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम बलजिंदर सिंह और पाल सिंह हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया है। इन पर आरोप है कि राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला में हिंसक उपद्रव के पीछे इन दोनों का हाथ था। ये दोनों राम रहीम के काफी करीबी बताए जा रहे हैं।

हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में हुई हिंसा के बाद इन दोनों को नामजद कर तलाश करना शुरू किया था, लेकिन तब बलजिंदर और पालसिंह भूमिगत हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रामरहीम के सुरक्षा गार्ड ओम बुढ़ानिया को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया। वहीं, रामरहीम और उसकी कथित बेटी हनीप्रीत के करीबी प्रदीप गोयल को उदयपुर से पकड़ा था। प्रदीप ने ही हिंसा के बाद हनीप्रीत के राजस्थान में भी ठहरने की जानकारी उगली थी। इससे माना जा रहा है कि प्रदीप और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसओजी राजस्थान को आरोपी बलजिंदर सिंह व पाल सिंह के श्रीगंगानगर में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें