फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: स्कूल में स्वीमिंग पुल में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, प्रबंधकों और कोच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Thu, 26 May 2022 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही एसपी वसीम अकरम सामान्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
अस्पताल में विलाप करते परिजन और मासूम हितेश के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के खातीवास गांव में स्थित संस्कारम स्कूल में एक सात साल के मासूम की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गई है। मासूम तीसरी कक्षा का छात्र था। गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे अन्य बच्चों के साथ वह स्वीमिंग पुल में था तभी एकाएक वह डूब गया। वहां मौजूद कोच व शिक्षकों ने उसे पानी से बाहर निकाल कर सामान्य अस्पमाल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर स्कूल प्रबंधकों व कोच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही एसपी वसीम अकरम भी सामान्य अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से मामले के बारे में बातचीत की। एसपी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए जांच अधिकारी को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। परिजनों ने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की तो एसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने के बाद अगर किसी भी व्यक्ति का इसमें दोष हुआ तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।  

जानकारी के अनुसार  पहाड़ी पुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका एक लड़का हितेश उम्र 7 साल व एक लड़की नव्या 8 साल की है। उसके दोनों बच्चे संस्कारम स्कूल खातीवास में पढ़ते हैं। हितेश तीसरी कक्षा में पढ़ता है जो गुरुवार को पढ़ने के लिए सुबह 7 बजे स्कूल बस में बैठकर स्कूल आया था।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे स्कूल स्टाफ ने घर पर आकर सूचना दी कि उनके लड़के को चोट लगी है और वह झज्जर सामान्य अस्पताल में भर्ती है। जब वे झज्जर आए तो उन्हें पता चला की हितेश की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हुई है। उनका कहना है कि उन्होंने स्कूल प्रशासन को कभी भी बच्चे को तैरना सिखाने के लिए नहीं कहा। उनका आरोप है कि स्कूल प्रशासन व कोच ने जानबूझ कर उसे मारा है और उन्होंने बार-बार झूठ बोला है।
 

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसा बड़ा दुखद है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को भी सांत्वना दी गई है। - वसीम अकरम, एसपी, झज्जर

विज्ञापन

झज्जर में बच्चे की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे एसपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पिता के कहा हमने कभी नहीं कहा, बच्चे को सिखाओ तैरना
पहाड़ीपुर गांव निवासी मासूम हितेश की स्वीमिंग पुल में डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम के पिता घटना के बाद पूरी हर से टूट गए हैं। परिजनों के बार-बार ढाढस बंधाने के बाद भी उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि उनके बेटे को तैरना सिखाओ। जब परिजनों व ग्रामीणों को इस मामले का पता चला तो काफी संख्या में ग्रामीण व परिजन अस्पताल पहुंच गए। काफी समय तक सामान्य अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

परिवार के लोग स्कूल प्रबंधन व कोच पर आरोप लगाते रहे। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो उपपुलिस अधीक्षक भारती डबास भी मौके का मुआयना करने के लिए पहुंचीं। उसके बाद स्वयं एसपी वसीम अकरम भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज की जांच की है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस ने कुछ भी जानकारी नहीं दी है।

चिकित्सकों के बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम 
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने गुरुवार की शाम को मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया। गांव पहाड़ीपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच गुरुवार की शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
 
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। फुटेज को देखने के बाद पता चल पाएगा की मामला क्या है। फिलहाल विसरा लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है। - विजय कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
 
कोच बच्चों को बैठाकर नहला रहे थे। पानी के अंदर दो कोच थे। बच्चे की तरफ उनकी पीठ हो गई और बच्चे का पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। - महिपाल यादव, स्कूल संचालक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें