फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पराली जलाने का सिलसिला शुरू, दादुआना के बाद गहरी मंडी गांव का वीडियो आया सामने

Fri, 29 Sep 2023 07:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के डीसी अमित तलवाड़ ने कहा कि जिला प्रशासन ने फसल अवशेष व धान की पराली को जलाने से रोकने के लिए 776 गांवों में नोडल अधिकारियों की नियुक्त की है। नोडल अधिकारियों के अलावा तहसील स्तर पर 50 क्लस्टर अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
गहरी मंडी गांव के खेत में जलती पराली। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर जिले में किसानों ने पराली जलाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। गुरुवार को दादुआना गांव में पराली जलाने की घटना के बाद शुक्रवार को अब गहरी मंडी गांव में पराली जलाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


अमृतसर के डीसी अमित तलवाड़ ने कहा कि जिला प्रशासन ने फसल अवशेष व धान की पराली को जलाने से रोकने के लिए 776 गांवों में नोडल अधिकारियों की नियुक्त की है। नोडल अधिकारियों के अलावा तहसील स्तर पर 50 क्लस्टर अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये टीमें किसानों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ ही साथ पराली जलाने पर कानूनी कार्रवाई भी करेंगी।

सरकार उपलब्ध करा रही पराली प्रबंधन के यंत्र 

उधर, सरकार पराली जलाने की घटनाओं को कम करने में जुटी है। यही वजह है कि विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार किसानों को बड़े पैमाने पर पर्यावरण अनुकूल कृषि उपकरण उपलब्ध करवा रही है। इनकी सहायता से धान की पराली को जलाए बिना गेहूं की बुआई संभव है। सरकार बार-बार किसानों से अपील करती है कि पराली को खेत में ही मिला देना चाहिए। सरकार ने आदेश जारी किया है कि जो किसान अपने खेतों में पराली को आग नहीं लगाएंगे, उन किसानों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


पराली न जलाने के प्रति स्कूलों-कॉलेजों में जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर अधिक से अधिक किसानों को सरफेस सीडर मशीन के बारे में बताया जा रहा है ताकि किसान इस मशीन की मदद से बिना पराली जलाए धान गेहूं की बुआई कर सकें। वहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर सरकारी कर्मचारी अपने खेतों में पराली जलाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें