वही अपनी पत्नी रेखा के साथ हरियाणा पुलिस के सिपाही जितेंद्र के मकान में किराये पर रहता है। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उसकी पत्नी रसोई में गैस चूल्हा जलाने के लिए लाइटर चला रही थी कि अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि मकान के प्रथम तल के दो दरवाजे, पांच खिड़कियां और नीचे के फ्लोर की एक खिड़की उखड़ गई।
वहीं, 40 वर्षीय रेखा 80 फीसदी झुलस गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया और पीजीआई पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। ममाले की सूचना मिलने पर डीएसपी नारायण चंद और एसएचओ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद मकान में बम ब्लास्ट की आशंका को लेकर सुनारियां से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच की। इस दौरान प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि घर में गैस बनने से हादसा हुआ है। टीम को घर में दो सिलिंडर भी मिले जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। धमाके के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मकान में किस कारण से धमाका हुआ, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घर के अंदर रखे दो गैस सिलिंडर भी कब्जे में लिए हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। - नारायण चंद, डीएसपी