फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाएं, बारिश और ओले ने दी झुलसाने वाली गर्मी से राहत

Mon, 06 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बारिश और ओले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिन में जबरदस्त गर्मी के बाद शाम को बारिश ने शहरवासियों को थोड़ी राहत दी है। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक से तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश के साथ कई सेक्टरों में ओले भी गिरे। करीब 20 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। हालांकि कुछ उत्तरी सेक्टरों में एक भी बूंद नहीं गिरी। मौसम विभाग ने भी बताया कि सेक्टर-39 में बारिश मापने का उपकरण स्थापित है, वहां बारिश नहीं हुई। एक-दो बूंदें गिरी थी, जो उपकरण रिकार्ड नहीं कर सका।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। जिस समय बारिश और ओले गिरे, उस दौरान दिन का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया, जबकि साढ़े आठ बजे तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ में 48 घंटे से काफी गर्मी थी। दूसरी तरफ शिमला में भी बादल बन रहे थे। हवाओं की मदद से बादल चंडीगढ़ पहुंचे और बारिश और ओले गिरे।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार को दिन में हल्के बादल छा सकते हैं। रात तक हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान से थोड़ी राहत मिल सकती है। मीडिया बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि अगले 48 घंटे के भीतर कुछ इलाकों में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिन का तापमान 39 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें