फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुबह चली तेज हवाएं और बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार सुबह अचानक चली तेज हवाएं और बारिश से पूरे दिन मौसम सुहाना रहा। अब आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, मंगलवार को बादल छा सकते हैं। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच कुल सात एमएम बारिश हुई है।शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सुबह की बारिश के बाद दोपहर के समय धूप निकली लेकिन गर्माहट ज्यादा नहीं रही। आसमान इस कदर साफ हो गया कि मटका चौक से शिवालिक की पहाड़ियां और घर साफ नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से सोमवार शाम 5:30 बजे तक कुल 1096.8 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 55.9 फीसदी ज्यादा बारिश है। सोमवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 के बीच 7 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें